ग्रामीणों की सूख रही हलक, हैंडपम्पों को मरम्मत का इंतजार
बहराइच, मई 11 -- बाबागंज, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। गांवों में लगे खराब हैंडपम्प लोगों की प्यास बुझाने के बजाय विभागीय लापरवाही की कहानी बयां कर रहे हैं। हालात यह हैं कि करीब एक लाख की आबादी रोज पानी के लिए जूझने को मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे। सबसे अधिक खराब स्थिति नवाबगंज ब्लॉक की बताई जा रही है, जहां लगभग 200 हैंडपम्प खराब पड़े हैं। नलों का अस्तित्व खत्म हो रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसे नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट है। आंकड़ों पर यदि गौर किया जाय तो ब्लॉक क्षेत्र के 67 गांवों में 2467 हैंडपंप लगाए गए थे। इसमें 40 गांव ऐसे हैं जहां लगभग 200 हैंडपंप खराब हैं। खराब पड़े हैंडपम्पों की संख्या लगातार बढ़ती जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.