धनबाद, नवम्बर 21 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में एक माह पूर्व गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता सतीश महतो के भाई राधू महतो व उसकी पत्नी का हाल चाल जानने के लिए गुरुवार को झामुमो के विधायक सह मुख्य सचेतक मथुरा महतो पहुंचे। राधू महतो विधायक मथुरा महतो के रिश्तेदार हैं। इस दौरान मोर्चा नेता व राधू के भाई विकाश महतो और पुत्र अभिषेक महतो के नेतृत्व में आयोजित मोर्चा की बैठक हुई। इसमें विधायक ने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में विकाश और अभिषेक के नेतृत्व में मोर्चा में शामिल हुए दर्जनों युवकों का विधायक ने स्वागत किया। मौके पर निर्मल रजवार, चंडी चरण देव, राजेंद्र हेंब्रम, बाबर खान, श्यामलाल टुडू, अनिल मुर्मू, राजेश महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.