प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- कुंडा, संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरुप ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करें। यह बातें केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कुंडा के मनऊ का पुरवा मौली गांव में आयोजित रात्रिकालीन चौपाल में तहसीलदार अलख शुक्ला ने कही। उन्होंने शासन के आयोजित किए जा रहे रात्रिकालीन चौपाल के लक्ष्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के लिए शासन की संचालित की जा रही आवास योजना, पेंशन, राशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, आभा एप समेत लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। योजनाओं का लाभ पाने को पात्रता और अभिलेखों के बारे में भी बताया। यह भी पढ़ें- रात्रि चौपाल में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रधान रंजीत यादव की अगुवाई में तहसीलदार, बीड...