मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्र के लोगों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंतिम दम तक लड़ेंगे। चुनाव में हमने पंचायत में ही शिविर लगाकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निदान कराने का जो वादा किया था, उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। ये बातें मुस्तफापुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित ग्राम विकास शिविर में विधायक अजीत कुमार ने कहीं। विधायक ने अधिकारियों को ग्रामीणों की पेंशन, नलजल, बिजली, आवास, पीडीएस, फसल क्षति समेत अन्य समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में तत्काल पहल करने का निर्देश दिया। शिविर में अधिकारियों ने अपने -अपने विभागों के कार्यों से लोगों को अवगत करवाया। विधायक ने बीडीओ आनंद कुमार विभूति को शिविर से अनुपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांग कार्रवाई का निदेश दिया। म...