गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकास खंड मुहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत हरिबल्लमपुर उर्फ अलावलपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। डीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं की जानकारी दी। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को 15 दिन के भीतर मरम्मत करने के लिए निर्दश दिया। यह भी पढ़ें- जन कल्याण शिविर: अतिक्रमण, जर्जर बांध ...