चम्पावत, अप्रैल 2 -- तामली पुलिस टीम ने सीमा से लगे बरकुम गांव में जनसंवाद किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पेयजल, स्वास्थ्य, फसलों को नुकसान और संचार संबंधी समस्या रखीं। पुलिस टीम ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की। साथ ही आपातकालीन सेवाओं व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों 112, 1930, 1090 तथा गौरा शक्ति ऐप के उपयोग के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...