गंगापार, मई 2 -- हासिमपुर निवासी सूरज पाण्डेय के घर छपिंडी श्राद्ध कार्यक्रम के बाद परिवार रात करीब 11 बजे सो गया था। इसी दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर सूरज की नींद खुली। बाहर निकलने पर एक भैंस गायब मिली। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और ग्रामीणों को भी सतर्क किया। सूचना मिलते ही गांव में हलचल बढ़ गई। ग्रामीणों की सक्रियता देख चोर भैंस को पास के खेत में छोड़कर भाग निकले। शनिवार सुबह भैंस बरामद हुई, जिसके शरीर पर मारपीट के निशान थे और पैर बंधे मिले। मौके से नशीले बिस्कुट भी मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...