गिरडीह, नवम्बर 12 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के खैरागढ़ा गांव से सोमवार देर रात पिकअप वैन चोरी कर भाग रहे चोरों ने ग्रामीणों की सक्रियता से घुटवाली-सियारी पथ पर वैन छोड़ कर भाग गया। इस दौरान वैन लेकर भाग रहे लोगों का एक मोबाइल गाड़ी में ही छूट गया, जिसे ग्रामीणों ने निमियाघाट पुलिस को सौंप दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खैरागढ़ा निवासी हीरालाल महतो पिकअप वैन अपना घर के समीप खड़ा किया था। करीब एक बजे रात गाड़ी को चोर लेकर भाग निकला। आवाज सुन जब घर के लोग उठे तो वैन नहीं देख घर के लोगों ने अपने लोगों को उठाया और हो हल्ला कर जानकारी देते हुए वैन का पीछा करने लगे। चोरों ने ग्रामीणों की हलचल देख वैन को सड़क पर छोड़ कर भाग निकला। वहीं चोरों का एक मोबाइल गाड़ी में छूट गया जिसे वाहन मालिक ने पुलिस को सौंप द...