गिरडीह, मई 31 -- पीरटांड़। पारसनाथ की तराई क्षेत्र आदिवासी बहुल गांव दलुवाडीह की समस्या उजागर होने के बाद शनिवार को पीरटांड़ बीडीओ-सीओ गांवों में सड़क समस्या का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा सड़कों का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार की जायेगी। हालांकि समय अभाव के कारण निरीक्षण का कार्य पूरा नहीं हो सका। इधर क्षेत्र की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा रविवार को विशाल आमसभा बुलाई गई है। बताया जाता है कि बुधवार को पारसनाथ पर्वत की तराई इलाके में बसा आदिवासी बहुल गांव दलुवाडीह में सड़क के अभाव में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सड़क के अभाव में एक प्रसूता महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ा था। ग्रामीणों द्वारा मरीज को खटिया में टांगकर मुख्य मार्ग तक लाने के बाद वाहन के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया गया था...