बहराइच, मई 19 -- चर्दा। ग्राम पंचायत गोपालपुर के मजरा बंजरिया में स्वच्छ जल की बड़े पैमाने पर बर्बादी हो रही है। मिथिलेश, ओम प्रकाश, जगत, दिनेश कुमार, रमेश कुमार आदि ने बताया कि गांव की पानी टंकी से लोगों के घरों में कनेक्शन है। गांव के लोग टोटी खोल दिए हैं। दिन रात स्वच्छ पानी बह रहा है। सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर गांव में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई थी, ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके। लेकिन ग्रामीणों की लापरवाही से रोज हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...