बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पैलानी क्षेत्र के ग्राम चंदवारा, गौरीखुर्द ने पांच सड़कों के निर्माण की टीएसी जांच कराए जाने का अनुरोध किया है। इस पर परियोजना निदेशक सहित सहायक अभियंता लघु सिंचाई को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अधिकारी सात दिन के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करेंगे।टीएसी जांच की मांग पुष्पेंद्र सिंह चुनाले व ग्रामीणों ने 16 फरवरी को उपजिलाधिकारी पैलानी से शिकायती पत्र सौंपा था। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कराने के निर्देश देने व जिले के दो अधिकारी परियोजना निदेशक (पी डी), सहायक अभियंता (लघु सिंचाई विभाग) की जांच कर सात दिन के अंदर आख्या दिए जाने के निर्देश दिए हैं। पुष्पेंद्र सिंह चुनाले व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को बताया था कि हमारे गांवों में जो भी सड़कें क्षेत्र पंच...