गिरडीह, जनवरी 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरघट्टा पंचायत के कोयरीडीह गांव में ग्रामीणों की एक बैठक सार्वजनिक काली मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महीनों में गांव में सामूहिक रुप से एक यज्ञ कराने पर सहमति बनी। बैठक में ग्रामीणों ने आपसी चर्चा के बाद वैशाख महीने में नौ दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ करने का निर्णय लिया। बैठक में यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। नवगठित यज्ञ समिति में सर्वसम्मति से केदार राय को अध्यक्ष व पूर्व मुखिया हलधर राय को संयोजक बनाया गया। इसी क्रम में प्रदीप राय व राजेश राय को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय को सचिव, शैलेश राय, उदय राय, दीपक राय, भरत राय व मनोज कुमार राय को सह सचिव, नाबेश्वर राय व नीरज राय को कोषाध्यक्ष, सच्चु कुमार राय व मजिस्टर राय को अंकेक्षक, मथुरा प्रसाद...