रांची, फरवरी 17 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैयाटांड़ में 15 फरवरी की रात बच्चा चोर के शक में 40 वर्षीय रामबली रजवार निवासी बरवाटोली, थाना रामगढ़ की ग्रामीणों द्वारा पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद रामबली की रिम्स में रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रयाग महतो, महेंद्र महतो उर्फ तरुण महतो, सुरेंद्र महतो और बसंत मुंडा शामिल हैं। सभी आरोपी किचटो गांव, थाना पिपरवार के निवासी हैं। ज्ञात हो कि पीड़ित परिवार ने रामबली की मौत के बाद 16 फरवरी को पिपरवार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चतरा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज...