दुमका, अप्रैल 27 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव के लेखा होड़ की पहल पर ग्रामीणों ने पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में साप्ताहिक पूजा की शुरुआत की। इस अवसर पर गांव की महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से मांझी थान में एकत्र होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूप, अगरबत्ती, जल, लड्डू, गुड़,चूड़ा,पानी आदि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। लेखा होड़ ने बताया कि वर्तमान समय में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने तथा बच्चों को सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से इस साप्ताहिक मंझी थान पूजा की शुरुआत की गई है। यह पूजा संताल आदिवासी समाज के आराध्य देव मरांग बुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने हेतु आयोजित की जाती है। यह भी पढ़ें- बांका: डोरा पर्व संपन्न, भागवत कथा में उमड़ी भीड़ स...