बुलंदशहर, मई 26 -- गांव वलीपुरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर का बोर्ड हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष रोहित गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से बोर्ड दोबारा लगवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि गांव में निजी जमीन पर बाबा साहेब का बोर्ड स्थापित किया गया था, जिसे कुछ लोग लगातार हटा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह बोर्ड 12 अप्रैल को लगाया गया था, लेकिन उसके बाद इसे कई बार उखाड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे जेसीबी का उपयोग कर बोर्ड को फिर से हटा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर करोड़ों लोगों के लिए सम्मान का प्रतीक हैं। उनके बोर्ड को बार-बार हटाना दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा...