अररिया, अप्रैल 24 -- भरगामा, एक संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुआन में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण सोमवार से ही विद्यालय परिसर के मांगों को लेकर अडिग हैं। ग्रामीण अनशन पर बैठने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से मिड डे मील योजना सहित कई योजनाओं में अनियमितता बरती जा रही है। इसके अलावा विद्यालय विकास मद की राशि के उपयोग में भी पारदर्शिता नहीं है। कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरगामा एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर अनशन की पूर्व सूचना दी थी। इसके बावजूद...