गिरडीह, मार्च 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के मंदरामो पश्चिमी पंचायत के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 मार्च से सरिया अनुमंडल मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर लगाए गए बैनर में चार प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। पहली मांग पंचायत में मुखिया इंद्रा देवी की अनुपस्थिति के दौरान 15वीं वित्त आयोग की राशि की अवैध निकासी की उच्च स्तरीय जांच कराने की है। दूसरी मांग में अवैध निकासी में शामिल संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। तीसरी मांग में बताया गया है कि पंचायत से जुड़े विभिन्न आवश्यक कार्य-जैसे जाति, आवासीय, आय, जन्म, मृत्यु, ओबीसी प्रमाण पत्र, पेंशन आदि-लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए। वहीं चौथी मांग में हत्या के आरोप ...