काशीपुर, मई 2 -- काशीपुर। ग्राम जुड़का में वन विभाग की भूमि पर कब्जे और प्लांटेशन के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। रामनगर रेंज के तहत गांधीनगर खत्ता क्षेत्र की 58 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया जाना है। दिसंबर में विभाग ने कोर्ट के आदेश पर भूमि को कब्जे में लेकर तारबाड़ कर दी थी। उस समय कुछ ग्रामीणों की गेहूं की फसल को कटाई तक छोड़ा गया था। 28 अप्रैल को प्लांटेशन के दौरान विरोध शुरू हुआ। ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की है और मालिकाना हक मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही। किसान यूनियन ने भी समर्थन दिया। यहां संतोष कुमार, सूरज प्रकाश, मोहन सिंह, राम सिंह, संजय कुमार, सुमन देवी, रोहित कुमार, धर्मपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...