ग्रामीणों का अधिग्रहित जमीन का मुआवजा लेने से इनकार
लातेहार, मई 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा- हूँटार सड़क निर्माण की चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा लेने से कई ग्रामीणों ने इनकार कर दिया है। इसे लेकर चमरडीहा गांव स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल, उपमुखिया प्रतिनिधि अन्तु साव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सड़क की चौड़ीकरण का विरोध करते हुए कहा कि दूसरी तरफ से सड़क का निर्माण विभागीय अधिकारियों को करना चाहिए। चौड़ीकरण सड़क के होने से कई लोगो का घर टूट जाएगा। जिससे उन्हें रहने में दिक्कत होगी। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल और उपमुखिया प्रतिनिधि अन्तु साव ने बताया कि भू-अर्जन विभाग के द्वारा सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित करते हुए मुआजवा भुगतान की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.