बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता बदौसा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गोपाल भाई ने दीप जलाकर की। विद्ववानों ने अपने-अपने तरीको से रामनाम कथा का चित्रण कर श्रोताओं को भक्ति रस का पान कराया। बीते कई वर्षों से फतेहगंज क्षेत्र के खेरिया गांव में पांच दिवसीय उन्नीसवें राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेले के दूसरे दिन चित्रकूट से आये समाजसेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने मानस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक महाग्रंथ है। इसके नियमित अध्ययन से नकारात्मक शक्तियों का विनाश होता है। कानपुर से आये जयगोपाल सिंह भगवान तुम्हारे चरणों मे...भक्ति गीत सुनाए। अमर कंटक से आयी साध्वी हरिप्रिया ने विद्यार्थियों के पांच गुण बताए। रामायणी रामनरेश की स्मृति मानस प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान प...