चाईबासा, अप्रैल 26 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत महुदी पंचायत के इंदिरा टोला में शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा अजय लागुरी ने की। ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में नाली निर्माण, कुएं की मरम्मत, भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या पर चर्चा की गई। इसके अलावा ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय में आधार कार्ड से संबंधित कार्य बंद होने पर भी चिंता व्यक्त की। साथ ही सामुदायिक शौचालय निर्माण पर भी जोर दिया गया। सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद ग्रामसभा में सर्वसम्मति से नाली निर्माण, कुएं की मरम्मत और सामुदायिक शौचालय निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। यह भी पढ़ें- जलमीनार बना शोभा की वस्तु, प्यास से जूझ रहे लोग ग्रामसभा शांतिप...