घाटशिला, मार्च 8 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया स्थित पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के कार्यालय में शनिवार को ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर महतो ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यों का नवीकरण एवं पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सामाजिक, पंरपरा, रीति-रिवाज, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने के लिये ग्रामसभा को सशक्त बनायें। हर वर्ग के लोगों को जागरूक बनाने में निर्भीक एवं नीडर होकर अगुवाई करने की आवश्यकता है। ग्राम प्रधानी की व्यवस्था आदि काल से चली आ रही है। इसे जिम्मेदारी के साथ अगुवाई करें। इस अवसर पर पारंपरिक ग्राम प्रधान ...