लातेहार, मार्च 11 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव में एनएलसी कंपनी द्वारा किए जा रहे मिट्टी सर्वेक्षण का ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी बिना ग्रामसभा की अनुमति के गांव में सर्वे कार्य शुरू कर दी है,जो पूरी तरह असंवैधानिक है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी तालमेल बनाकर नियमों के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि लातेहार जिला अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के अंतर्गत आता है,जहां पेसा अधिनियम लागू है। ऐसे में किसी भी प्रकार का खनन या सर्वेक्षण कार्य ग्रामसभा की सहमति के बिना नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि कंपनी संवैधानिक प्रक्रि...