लातेहार, जून 10 -- लातेहार, संवाददाता। चंदवा प्रखंड अंतर्गत हल्का संख्या-3 के ग्राम बोरसीदाग में 29.67 एकड़ विवादित जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार को ग्राम सभा में निर्माण कार्य रोकने का निर्णय लिए जाने और दावेदार पक्ष द्वारा लिखित रूप से काम बंद रखने का आश्वासन देने के बावजूद मंगलवार को दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप विवादित भूमि पर सरना झंडा गाड़ते हुए प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को होने के बावजूद भू-माफियाओं के प्रभाव में निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी रखा गया।

ग्राम सभा में दस्तावेज नहीं दिखाने पर रुका था काम...