लातेहार, अप्रैल 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के भैसादोन गांव में रविवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में दुर्गा मंडप परिसर के समीप ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना गांव में किसी भी कंपनी द्वारा ड्रोन सर्वेक्षण नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी तय किया कि ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति को कंपनी से संबंधित कार्य के लिए गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि गांव से जुड़े किसी भी कार्य में ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य है और इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहीं कि ग्रामसभा सर्वोपरि है और इसके बिना गांव में किसी भी प्रकार का कार्य कराना पूरी तरह गलत है। उन्होंने चिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.