ग्रामसभाओं का बढ़ेगा कार्यकाल या फिर तैनात होंगे प्रशासक
कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। दोआबा की 451 ग्रामसभाओं में प्रधान पद का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। तीन दिन पूर्व जिला समेत प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। ऐसे में अब शासन की ओर से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या फिर पंचायत चुनाव होने तक ग्रामसभाओं का कार्यभार प्रशासक देखेंगे। इसे लेकर दोआबा में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मामले में ग्राम प्रधानों के विपक्षी भी इस ओर टकटकी लगाए हुए हैं।ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने का समय खत्म हो गया है। वर्ष 2021 में यह चुनाव अप्रैल माह में सम्पन्न कराए गए थे। इसके बाद मई माह में गणना कराते हुए ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाकर कार्यभार सौंपा गया था। प्रधान पद का कार्यभार समाप्त होने की तिथि 26 मई निर्धारित है। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.