रांची, जनवरी 19 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड काटू ग्राम स्थित ग्राम देवी मंदिर का जीर्णोद्धार सह तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 501 महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर काटू तालाब पहुंची, जहां मुख्य पुरोहित ने पूजा-अर्चना कराने के बाद मां गंगे का आह्वान कर कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद कलश यात्रा लहना मंदिर होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलशों को स्थापित किया गया। मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में जीतेन्द्र तिवारी, ज्ञानप्रकाश तिवारी, गोपाल प्रसाद, विजय तिवारी, प्रमोद वर्मण, अमरेन्द्र तिवारी,...