देहरादून, अप्रैल 19 -- देहरादून। ग्राफिक एरा के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट -26 की चौथी शाम मशहूर डीजे न्यूक्लिया ने हाई एनर्जी बीट्स से पूरे परिसर में जबरदस्त धमाल मचाया। डीजे न्यूक्लिया के ट्रैक्स लेट्स नाचो आदि पर छात्र छात्राओं ने देर तक जमकर डांस किया। इसी के साथ ग्राफेस्ट का समापन हुआ। ग्राफेस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, नई तकनीकों, फॉरेंसिंक साईंस, फूड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, संस्कृति आदि पर आधारित रोचक मुकाबलों में देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों के 8500 छात्र छात्राओं ने अपने कौशल और प्रतिभा का अहसास कराया। ग्राफिक एरा की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शूलिनी यूनिवर्सिटी हिमाचल के छात्र केतन शर्मा को हिमाचली लोकनृत्य पर चेयरमैन की ओर से विशेष पुरस्कार दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.