ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और एनआईएमएस के बीच समझौता
नैनीताल, जुलाई 8 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की क्षमता निर्माण संस्था एनआईएसएम के साथ औपचारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत छात्रों और शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, मान्यता प्राप्त प्रमाणन पाठ्यक्रम, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, निशुल्क ऑनलाइन कोर्स, उद्योग विशेषज्ञों से संवाद और विश्वविद्यालय में एनआईएसएम टेस्ट सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परिसर निरीक्षक प्रो. अनिल कुमार नायर ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें व्यवहारिक और वैश्विक स्तर के कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यक्रम का समापन दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों की ओर से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के साथ हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.