ग्राफिक एरा में 21-22 अगस्त को स्मार्ट सिटीज़ कॉन्क्लेव
देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 21 और 22 अगस्त को तीसरे इंटरनेशनल स्मार्ट एंड फ्यूचर सिटीज़ कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के राजनयिक, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, शिक्षाविद् और तकनीकी विशेषज्ञ स्मार्ट सिटीज़,आधुनिक शहरी विकास, डिजिटल डिप्लोमेसी, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।कॉन्क्लेव के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को ग्राफिक एरा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट विभाग और ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) की ओर से होगा। इस अवसर पर कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो-वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा सहित विश्वविद्यालय और जीसीसीआई के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.