नैनीताल, अगस्त 2 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के योग क्लब एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र की ओर से आयोजित सात दिवसीय योग जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम का रविवार को संपन्न हुआ। 27 जुलाई से आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। एनआईएस प्रमाणित राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी मोना सिंह और एनआईएस प्रमाणित राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक अंजू रानी ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का नियमित अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने योग को भारतीय ज्ञान परंपरा क...