देहरादून, जुलाई 7 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता बदलते समय में शिक्षा की नई तकनीकों में शिक्षकों को दक्ष बनाने के लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय फैकल्टी एनेबलमेंट प्रोग्राम (एफईपी) का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों को गूगल जेमिनी, नोटबुकएलएम समेत विभिन्न जनरेटिव एआई टूल्स के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- इंवर्टिस में छह दिवसीय एफडीपी शुरू, शिक्षक सीखेंगे एआई के गुरउद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के प्रो-वाईस चांसलर डॉ. संतोष एस सर्राफ ने कहा कि आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिक्षा जगत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग इन तकनीकों को नहीं अपनाएंगे, वे समय की दौड़ में पीछे रह जाएंगे।प्रशिक्षण विवरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआई विशेषज्ञ एवं प्रेक्स स्टूडियो के स...