नैनीताल, अप्रैल 25 -- विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा और कूटनीतिक संवाद किया वर्डव्हिम्स क्लब ने कराया आयोजन, परिसर को वैश्विक एकता के रंगों से सजायाभीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में शनिवार को मुनैरा 2.0 का शुभारंभ हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा और कूटनीतिक संवाद का मंच प्रदान किया। सलाहकार बोर्ड की सदस्य इशिता कर्नाटक ने स्वागत भाषण दिया। सचिव सागर रावत ने औपचारिक रूप से गैवल बजाकर उद्घाटन किया।वर्डव्हिम्स क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम ने परिसर को वैश्विक एकता के रंगों से सजाया। विभिन्न देशों के झंडों से सुसज्जित परिसर ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया। विद्यार्थियों ने जोशीली बहस, विचारोत्तेजक चर्चाओं और कूटनीतिक रणनीतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- कक्षा 9 स...