देहरादून, मई 23 -- देहरादून। डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) देहरादून की ओर से निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों व शोधार्थियों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें जागरूक और सुरक्षित निवेश के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन यूनियन म्यूचुअल फंड, अवोक इंडिया और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता प्रवीन कुमार द्विवेदी ने व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी), म्यूचुअल फंड, कर योजना, धन सृजन, सेवानिवृत्ति सुरक्षा व निवेश से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत वित्त, निवेश योजना, भविष्य की आर्थिक सुर...