नैनीताल, मई 12 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ लेकर सेवा, समर्पण और मानवता के भाव के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने का संकल्प लिया। हमारी नर्सें, हमारा भविष्य - सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं थीम पर आयोजित समारोह का शुभारंभ कैंडल समारोह के साथ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य ने विद्यार्थियों को करुणा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नर्सिंग पेशे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया। यह भी...