नैनीताल, सितम्बर 25 -- भीमताल। राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम में 210 एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। सेवा, एकता और प्रगति विषय पर कराए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व एनएसएस समन्वयक प्रो. एलएम पांडे ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आईक्यूएसी निदेशक एवं पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संदीप कुमार बुधानी ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाकर सकारात्मक बदलाव लाने को प्रेरित किया। स्वयंसेवकों को स्वच्छता, रक्तदान, यातायात नियम, नशा मुक्ति, साक्षरता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभ...