ग्राफिक एरा ने गांवों में वितरित की खाद्य सामग्री
नैनीताल, जून 10 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर ने बुधवार को चांफी और अल्चौना गांवों में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। अभियान के दौरान परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी की राशन किट दी गईं। परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू किया गया सहायता अभियान आज भी जारी है। कार्यक्रम में चॉफी के ग्राम प्रधान कमल सिंह देवका और अल्चौना की ग्राम प्रधान लता आर्या ने ग्राफिक एरा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभकारी हैं। प्रो. नायर ने कहा भविष्य में भी समाज के कमजोर वर्गों के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.