ग्राफिक एरा के वीसी प्रो. नरपिंदर सिंह को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप
देहरादून, अक्टूबर 27 -- देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. नरपिंदर सिंह को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएएफओएसटी) का फेलो चुना गया है। हांगकांग में आयोजित विश्व खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अनाज, स्टार्च, दलहन, पादप प्रोटीन और टिकाऊ खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उनके शोध योगदान के लिए यह फेलोशिप दी गई। वर्ष 2026 में 14 देशों के चुनिंदा वैज्ञानिकों में उनका चयन हुआ है। हाल ही में जारी स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर 2026 की रैंकिंग में भी उन्हें कृषि एवं खाद्य विज्ञान के क्षेत्र में भारत में पहला स्थान मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.