ग्राफिक एरा के तीन छात्रों का अमेजन में चयन
नैनीताल, जुलाई 19 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के तीन विद्यार्थी हर्षित बिष्ट, खुशी जोशी और जीवन जोशी का चयन अमेजन में 47.88 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ है। शिक्षक गोविंद सिंह ने बताया तीनों विद्यार्थियों ने पहले अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर इंटर्न के रूप में छह माह की इंटर्नशिप पूरी की। इस दौरान उन्हें 1.10 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिला। इंटर्नशिप के सफल समापन के बाद कंपनी ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 47.88 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति प्रदान की। परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.