ग्राफिक एरा की भावना का एसएपी लैब्स इंडिया में चयन
नैनीताल, जुलाई 25 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल की बीसीए 2026 बैच की छात्रा भावना दुम्का का चयन एंटरप्राइज क्लाउड सॉफ्टवेयर एवं क्लाउड ईआरपी समाधान कंपनी में आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट पद पर 18 लाख वार्षिक पैकेज के साथ हुआ है। चयन एसएपी के टैलेंट एक्विजिशन प्रोग्राम के तहत कई चरणों वाली कठिन चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ। इसमें तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ समस्या समाधान क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, संचार कौशल और पेशेवर दृष्टिकोण का भी मूल्यांकन किया गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण को दिया। यह भी पढ़ें- DU Placement 2026: डीयू छात्रों के लिए जॉब और इंटर्नशिप का मौका, मिलेगा 7.5 लाख तक का पैकेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.