देहरादून, मई 16 -- ग्राफिक एरा की छात्रा उन्नति त्रिपाठी चीन में भारतीय स्क्वैश टीम की कमान संभालेंगी। उन्हें 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। उन्नति त्रिपाठी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीए (अंग्रेजी) प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्नति के पिता हरिओम त्रिपाठी जाने माने स्क्वैश कोच हैं। वह 20 से 24 मई तक चीन में आयोजित होने वाली 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में उन्नति ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा की उन्नति करेंगी चीन में भारतीय टीम की कप्तानी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर व...