हरदोई, मार्च 18 -- शाहाबाद। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील शाहाबाद के बार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शाहाबाद अध्यक्ष पद के लिए आलोक पाठक, महामंत्री के लिए प्रभाकर त्रिपाठी और उपाध्यक्ष के लिए अतुल मिश्रा व आशीष अवस्थी के नामों की घोषणा जिलाध्यक्ष ने की। नवीन पदाधिकारियों को पदभार देकर जिलाध्यक्ष द्वारा दायित्व निर्वाहन की शपथ दिलाई गई। आवास विकास कालोनी में कार्यक्रम संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि पत्रकार कलम के सिपाही है जो अपनी कलम के माध्यम से अनेक पीड़ितो को न्याय दिलाते है। समाज में मीडिया एक सजग प्रहरी के रूप में कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोषाध्यक्ष वैभव मिश्रा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार मिश्रा, विशाल गुप्...