जामताड़ा, फरवरी 11 -- ग्राउंड रिपोर्ट/3 लाख 43 हजार 573 पशुओं को किया गया वैक्सीनेशन हुआ प्रभावी, जिला में खुरहा बीमारी की अब तक नहीं हुई है कोई रिपोर्टिंग - 3 लाख 43 हजार 384 गोवंश तथा 9 हजार 189 भैंस को खुरहा का लगाया गया टीका जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला में खुरहा (खुरपका, मुंहपका या एफएमडी) बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की सक्रियता रंग ला रही है। छह माह पूर्व चलाए गए सघन टीकाकरण अभियान के बाद, अब तक जिले में इस बीमारी का एक भी नया केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। यह जिला के पशुपालक के लिए अच्छा संकेत है। बीते वर्ष 2025 में तीन माह तक पशुपालन विभाग की ओर से सघन टीकाकरण अभियान चलाया गया था। जिसमें 3 लाख 43 हजार 573 पशुओं का वैक्सीनेशन किया गया था। विभागीय जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 2025 में 19 में से 18 अगस्त तक सघन टीकाकरण अभियान चलाया गय...