अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़। सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही सोने-चांदी की कीमतों के बीच सिर्फ ग्राहक ही नहीं कारोबारियों के बीच भी असमंजस का माहौल है। सूरत, राजकोट, मुंबई में सोने-चांदी के आभूषणों की थोक मंडियां बंद होने से भी कारोबारियों को माल नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि दिनभर का कारोबार करने के बाद रात्रि में शोरूम बंद करने से पहले बिकवाली का अंतर पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है, वजह है कि ज्वैलरी की आवक ही नहीं है। दाम और चढ़ने की उम्मीद में कारोबारी तय नहीं कर पा रहे हैं कि माल रोके या बेचें। पढ़िए हिन्दुस्तान की ग्राउंड रिपोर्ट। अलीगढ़ सराफा कमेटी के महामंत्री अतुल बताते हैं कि सोने-चांदी की बेहिसाब तरीके से बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को ही नहीं बल्कि कारोबारियों को भी मुश्किल में डाल दिया है। सूरत, राजकोट व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.