ग्राइंडर से काटी प्रेमी की लाश, यूट्यूब पर पढ़ा फांसी का कानून
फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। फिल्मी पटकथा की तरह रची गई एक खूनी साजिश का पुलिस ने ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने सबको चौंका दिया। बकेवर से लापता हुए 30 वर्षीय युवक विजय निषाद की प्रेम-प्रसंग के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल दंपती ने दृश्यम फिल्म की तर्ज पर लाश के पैर काटकर उसे कानपुर के जंगलों में जला दिया और सबूत मिटाने की हर मुमकिन कोशिश की। शातिर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने ही वाले थे, लेकिन उनके अपने ही मोबाइल ने सारा खेल बिगाड़ दिया। मर्डर करने के बाद कानूनी कार्रवाई, फांसी के कानून और पुलिस एनकाउंटर से बचने के लिए दंपती यूट्यूब पर जो बचाव के रास्ते खोज रहे थे, उसकी डिजिटल सर्च हिस्ट्री ने पुलिस के सामने उनके सारे गुनाह कबूल करवा दिए। यह भी पढ़ें- इश्क बना जानलेवा! प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव जलाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.