आरा, मई 2 -- आरा। नगर थाना क्षेत्र के डीटी रोड में ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के ही मोती टोला निवासी रामाधार शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा है। वह पेशे से कारपेंटर है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह वह डीटी रोड स्थित एक घर में बढ़ई का काम कर रहा था। उसी दौरान ग्राइंडर मशीन छटक कर उसके पैर पर जा लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिकअप की ठोकर से बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी, पटना रेफर आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बोधा टोला के समीप शनिवार के शाम तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घाय...