औरैया, मार्च 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में शनिवार सुबह लकड़ी काटते समय एक युवक ग्राइंडर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय दीपांशु बचपन से अपने नाना जगत नारायण निवासी गढ़ा आजाद नगर, अजीतमल के यहां रहते हैं। शनिवार सुबह वह ग्राइंडर मशीन से लकड़ी काट रहे थे, तभी अचानक उनका पैर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल युवक को तुरंत सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.