बागपत, मई 8 -- खेकड़ा। कस्बे में एक युवक ने गृह क्लेश में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कस्बे की निर्भय कॉलोनी में रामशरण परिवार के साथ रहता है। उसके पुत्र सोनू का परिजनों से घरेलू बात को लेकर विवाद बना हुआ था। बुधवार शाम परिजनों ने उसे खरी खोटी सुना दी। जिससे नाराज हो वह मकान के अंदर छत के कुंडे में फंदा डालकर फांसी पर झूल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बे में पहुंचा। जिसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.