नई दिल्ली, अगस्त 28 -- आज 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगकर समाप्त भी हो चुका है। भारतीय समय के अनुसार मोक्ष दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के आसपास माना गया। ग्रहण समाप्त होने के बाद दान को विशेष पुण्य माना जाता है। लेकिन दान कब तक किया जाए यह सवाल बहुत से लोगों के मन में रहता है। सामान्य शास्त्रीय नियम यह है कि दान दिन में और सूर्यास्त से पहले करना चाहिए। ग्रहण का दान मोक्ष के बाद स्नान करके किया जाता है। आज का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखने के कारण यहां सूतक मान्य नहीं है। फिर भी आप दान की परंपरा निभाना चाहें उनके लिए समय का ध्यान रखना जरूरी है। क्या ग्रहण या सूतक के दौरान बांधी गई राखी उतारनी पड़ेगी? जानिए शास्त्रीय नियमदान का सबसे अच्छा समय शास्त्रीय मान्यता में जहां ग्रहण दिखता है, वहां मोक्ष होते ही स्नान और दान का विधान बताया गया है। पुराण...