ग्रहण में हरिनाम, मोक्ष के बाद किया गंगा स्नान
वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चंद्रग्रहण पर मंगलवार को हजारों श्रद्धाालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आस्थावानों ने काशी के गंगा घाटों की ओर रुख किया। खंडग्रास चंद्रग्रहण के दौरान हरिनाम का जाप और संकीर्तन चलते रहे। मोक्ष के बाद घाटों पर आस्थावानों ने गंगाजल से आचमन कर डुबकी लगाई। ग्रहण काल में स्नान के लिए लोगों का दोपहर से ही गंगा किनारे पहुंचना शुरू हो गया था। ग्रामीण इलाकों से आई भीड़ ने दोपहर में हुई गंगा आरती के बाद ही अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी। सूतक काल लगने के साथ ही जैसे-जैसे ग्रहण का समय नजदीक आ रहा था वैसे वैसे भीड़ बढ़ती जा रही थी। दोपहर 03:20 बजे ग्रहण का स्पर्श होने से पहले ही बहुत से लोगों ने गंगा में कमर तक जल में खड़े होकर गुरु द्वारा दिये मंत्र का जप आरंभ कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.